STORYMIRROR

Gurpreet Kaur

Romance Tragedy Fantasy

4  

Gurpreet Kaur

Romance Tragedy Fantasy

बीता हुआ कल

बीता हुआ कल

1 min
318

तुम्हें याद है हमने बच्चों के नाम सोच रखें थे

आहना और शैनजे

और साथ ही कहा था

लड़की की सूरत और स्वभाव तुम पर ही जायेगा


क्यूँकि, " बेटियां पापा की परछाई होती है "

जब मैंने कहा था " नहीं "

तो तुमने मुझे बीच में टोककर कहा था कि

तुम जितनी ज़िद्दी हो


मैं नहीं चाहता हमारी बेटी भी उतनी ही ज़िद्दी हो

आज इन बातों की जब याद आयी

तो आँख भर आयी

मुझे बस यह कहना है तुमसे

तुम्हें कुछ याद भी है

या तुमने सब बातों को

बीता हुआ कल समझ कर भुला दिया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance