भय तो दिवास्वप्न! ( Horror )
भय तो दिवास्वप्न! ( Horror )
1- है अदृश्य पर मन पर,
बड़ा असर है।
मर जाने से भी भारी,
मर जाने का डर है।।
2- जीत है निश्चित उस पर,
अगर मज़बूत पकड़ है।
भय तो दिवास्वप्न मात्र ,
और सिर्फ़ अकड़ है।।
3- भय बस पल - दो पल।
मगर साहस हर पल है।।
साहस ही है असल।
भयावह सिर्फ़ नक़ल है।।
4- परछाईं भी देख,
डरा करते हैं ज्यादा लोग।
गले लगाकर मौत,
शहादत दे देते कुछ लोग।।

