STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Drama

3  

Bhawana Raizada

Drama

तेरा मन जीवन मेरा

तेरा मन जीवन मेरा

1 min
328

कुछ पल का खिलना,

यूँ ही तारों सा जलना,

जैसे हो अर्पण मेरा,

तेरा मन जीवन मेरा।


अग्नि की पवित्रता,

वायु की चंचलता,

जैसे हो संदल मेरा,

तेरा मन जीवन मेरा।


फूलों की खुश्बू,

तितली के रंग,

जैसे हो कुंदन मेरा,

तेरा मन जीवन मेरा।


सागर सा गहरा,

पर्वत सा ऊंचा,

जैसे हो तर्पण मेरा,

तेरा मन जीवन मेरा।


अनकही बातों सा,

निभते वादों सा,

जैसे हो साथ तेरा,

तेरा मन जीवन मेरा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama