STORYMIRROR

Shraddhanjali Shukla

Drama

3  

Shraddhanjali Shukla

Drama

वीरों का देश

वीरों का देश

1 min
328

भारत में वीरों की कमी नहीं है।

साहस की बारिश भी थमी नहीं है।


देते हैं बलिदान जान का अपनी

लहू की गर्माहट भी जमी नहीं है।


आपस की दूरी से यूँ मत आँको

दो भाइयों की दरार यूँ न झाँको।


हम सब एक ही हैं दुश्मन के लिए

भिड़ने का तुम हमसे मौका न ताको।


जो भी लडा है हमसे वो मिटा है

हर एक दुश्मन दूर खुद ही हटा है।


सर पर कफन बाँधता है हर भक्त

खूब लहराती तिरंगे की छटा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama