STORYMIRROR

Anmol Agarwal

Comedy Horror Children

4  

Anmol Agarwal

Comedy Horror Children

भूतों की बारात

भूतों की बारात

1 min
281

भूतों की है यह बारात,

 लाल-लाल आंखें

लंबी-लंबी नाक।

 ढेरों भूत एक साथ।

मोटे,पतले,काले -काले,

लंबे -लंबे दातों वाले।


लंबी नाक लंबे नाखून,

बजा रहे डरावनी धुन।

ढोल बजता डम -डम -डम,

भूत नाचते छम-छम-छम।


काला घना जंगल है जहां,

भूतों की बारात पहुंची वहां।

एक डरावनी भूतनी आई,

हड्डियों की माला,

मोटे भूत को पहनाई।


भूतों ने फिर उत्सव मनाया,

दावत के लिए कंकाल मंगाया।

कंकाल देखकर मैं जागा,

रजाई से निकलकर मैं भागा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy