STORYMIRROR

Anmol Agarwal

Inspirational

4  

Anmol Agarwal

Inspirational

मेरे सपनों का भारत

मेरे सपनों का भारत

1 min
435

हम भारत का भविष्य हैं;

 भारत को स्वर्ग बनाएंगे।

हम भारत को स्वर्ग बनाएंगे।

 सपनों सा सुंदर भारत होगा

नदियों से निर्मल भारत होगा

गीत खुशियों के हम गाएंगे।


हम भारत को स्वर्ग बनाएंगे

हम भारत को स्वर्ग बनाएंगे।

नई नई टेक्नोलॉजी का करेंगे विकास;

दुनिया का रिमोट होगा अपने पास;

सैन्य शक्तियों से सुसज्जित हमारी सेना होगी;


अपना राफेल हम खुद बनाएंगे;

सारी दुनिया में अपना लोहा मनवायेंगे।

हम भारत को स्वर्ग बनाएंगे

हम भारत को स्वर्ग बनाएंगे।


शिक्षित हर बच्चा होगा

सभी के पास रोजगार होगा;

चारों तरफ खुशहाली होगी;

हर तरफ हरियाली होगी

बेरोजगारी दूर भगाएंगे।

हम भारत को स्वर्ग बनाएंगे;

हम भारत को स्वर्ग बनाएंगे। 


भारत मां के रक्षक बनेंगे;

जरूरत पड़ने पर भगत सिंह

और अभिनंदन भी बन जाएंगे

हमें देख दुश्मन भी हम से घबराएंगे।

हम भारत का भविष्य हैं

हम भारत को स्वर्ग बनाएंगे

हम भारत को स्वर्ग बनाएंगे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational