STORYMIRROR

Himanshu Jaiswal

Inspirational

3  

Himanshu Jaiswal

Inspirational

दौड़-ए-ज़िन्दगी

दौड़-ए-ज़िन्दगी

1 min
217

करके पूरी तैयारी निकले ज़िन्दगी के सफर में हम

साथ रखते ख़ुशियों को छोड़ देते हर ग़म


माना मंज़िल तय करने में थोड़ी देर लगेगी

शायद हर मोड़ पर मुश्किलें पीछा करेंगी


लेगी रास्ते इम्तिहां क्योंकि ज़िन्दगी आसान कहाँ

पर ज़िद है हमारी हम भी पहुँचेंगे, हमें जाना है जहाँ


पर हौसला और जीतने की चाह है जब तक

न रुकेंगे, न थकेंगे और न झुकेंगे हम तब तक


दौड़ ए ज़िन्दगी हम जीत कर ही रहेंगे

फतेह करेंगे हर मंज़िल, हर तकलीफ़ सहेंगे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational