STORYMIRROR

Himanshu Jaiswal

Others

3  

Himanshu Jaiswal

Others

अब तुम भी सुना लो....

अब तुम भी सुना लो....

1 min
265

ठीक है ! अब तुम भी सुना लो

मैं ही गलत हूँ तुम भी जता लो

गैरों की बातों से फर्क नहीं पड़ता मुझे

तुम अपने हो तो अपनापन भी दिखा लो

ठीक है!अब तुम भी सुना लो...


किस किस को सुबूत देता फिरूँ मैं

क्या मतलब उन्हें? मैं जिऊं या मरूं!

पर दर्द हुआ कि तुमने भी न समझा मुझे

गर कोई शिक़वे हैं उसको भुला लो

ठीक है!अब तुम भी सुना लो।


सारी दुनिया से लड़ सकता हूँ मैं

लाखों के सामने अकेले अड़ सकता हूँ मैं

इस वक़्त बस तेरी जरूरत है मुझे

बात जो बिगड़ी है उसे फिर से बना लो

ठीक है ! अब तुम भी सुना लो।

  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन