STORYMIRROR

Himanshu Jaiswal

Inspirational

4  

Himanshu Jaiswal

Inspirational

मत भूलो तुम

मत भूलो तुम

1 min
2.0K

बेशक़ कामयाबी की मंजिल पर पहुँचो तुम

जो चाहो इस जहाँ में वो हासिल करलो तुम

पर जीना और मुस्कुराना मत भूलो तुम


जो है आज उससे कहीं ज्यादा पा लो तुम

हर सपने पूरे करो और नाम कमाओ तुम

पर जीना और मुस्कुराना मत भूलो तुम


कल उज्ज्वल हो उसके लिए श्रम करो तुम

कोशिश जारी रखते हुए आगे बढ़ते रहो तुम

पर जीना और मुस्कुराना मत भूलो तुम


पर समय वापस नहीं आता यह भी जानों तुम

अपनों के साथ भी कुछ वक़्त बिता लो तुम

इसलिए जीना और मुस्कुराना मत भूलो तुम


क़ामयाबी सुकून देगी गर ख़ुशी-ख़ुशी पाओ तुम

वर्तमान भी हर्षित हो भविष्य भी सजाओ तुम

इसलिए जीना और मुस्कुराना मत भूलो तुम

जीना और मुस्कुराना मत भूलो तुम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational