STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

3  

Neerja Sharma

Inspirational

बौनी उड़ान

बौनी उड़ान

1 min
310


जिंदगी में सफल होने के लिए 

बहुत कुछ करना पड़ता है 

ऊँचाईयों को छूने के लिए

अथक परिश्रम करना पड़ता है।


ऊँचाई पर पहुँच जो करते गर्व

दूसरों को नीचा दिखा होते खुश 

रिश्ते-नातों को करते नज़र अंदाज 

समझते खुद को शहनशाह।


नहीं समाज में वे इज्ज़त पाते 

सबकी नज़रों से गिरते जाते 

सफलता उनकी फिर न काम आती 

ऊँची उड़ान बौनी कहलाती।


खुद ही नज़रें चुराने को मन करता

पर अब देर होने पर कोई क्या करे 

पछता कर भी हाथ न कुछ आता 

बौनी उड़ान पर भी अधर में लटके पाता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational