STORYMIRROR

मनीष शर्मा "मनु"

Comedy

4  

मनीष शर्मा "मनु"

Comedy

अब किस बात का झगड़ा जी

अब किस बात का झगड़ा जी

1 min
520

सोणियो अब किस बात का झगड़ा जी

देखो मैंने झाड़ू पौछा भी लगा दिया जी


पुरा दिन तुम व्हाटसप पर गपसप करो

जी करे तो सेल्फी विडियो बना लो जी


आज का नाश्ता खाना सब तैयार है जी

तुम देखना शाम को भी मैं बना लूँगा जी


हायरे इस कोरोना ने बुरा हाल कर दिया

इस पाबंदी में घर पर बैठे पतियो का जी


सभी के फोन बंद है व्हाटसप खामोश है

पत्नीयो के मौज है पति हताश निराश है


सभी मोदी जी से यही अरदास करते हैं

कब मिलेगी इस गुलामी से आजादी जी


मोदी जी कहते है मेरे प्यारे देश वासियों

घर से बाहर निकले तो तुम्हारी खैर नहीं


पति चुपचुप गुमसुम चेहरे पर उदासी है

पत्नी मोगेम्मो खुश पतियों को फाँसी है


तभी एक आवाज मेरे कानों में आती है

अजी सुनते हो कपड़े धोना भी बाकी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy