STORYMIRROR

आचार्य आशीष पाण्डेय

Fantasy

4  

आचार्य आशीष पाण्डेय

Fantasy

बहना

बहना

1 min
302

सौभाग्य है उनका जिन्हें

बहनों का मिलता स्नेह है

जीवन उन्हीं का है सफल

बहनों पे अर्पण देह है।।


पग रेणु के संग में जिन्हें

आशीष बहनों का मिले

उनके ही घर के हर दिया में

फूल सुन्दर हैं खिले।।


सर्वस्व उन पर है समर्पित

जो बहन सत व्रत धरी

उनको नमन आशीष का

जो मैली चूनर न करी।।


उन पर नहीं यह लेख है

जिनकी कलंकित चारुता

कह दे चढ़ा दूं शीश को

जिनकी न डूबी पवित्रता।।


भाई बहन का पर्व यह

भाई बहन को नित हो शुभ

संकल्प इनका पूर्ण हो

कार्य कोई न हो अशुभ।।


उन भाइयों को है नमन

जो हर बहन को प्यार दें

नित लाज की रक्षा में

अपना सारा जीवन वार दें।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy