STORYMIRROR

Neeraj Mishra

Drama

5.0  

Neeraj Mishra

Drama

भारत अंतरिक्ष महाशक्ति

भारत अंतरिक्ष महाशक्ति

1 min
1.4K


वह देश जो विश्व गुरु था कभी,

और था जो संतों का पवित्र स्थान।

समय विपरित हुआ ऐसा कि,

गुलाम बन के सहा अपमान।


हजार साल तक हमले सहे,

लुटेरों से डर-डर कर रहे।

गलतियाँ हुई कुछ हम से भी,

मिल कर वार नहीं किया कभी।


अब लौट के समय सही आया,

जब से देशप्रेम को अपनाया।

पूर्वजों का गौरव वापस आया,

भारत स्पेस पॉवर बन छाया।


पूर्वज जिनके नक्षत्रों से खेले,

और हर ग्रह का रखे जो ज्ञान।

उन से कैसे दूर रह सकती,

अंतरिक्ष में उड़ने का विज्ञान।


एक लॉन्च में एक सौ से भी ज्यादा,

भेज दिये सेटेलाइट आई ना बाधा।

साउथ एशियन देशों के लिये,

एक उपग्रह भारत ने दिये।


चंद्रयान में मिली जो सफलता,

मंगलयान में वही कुशलता।

भारत महाशक्ति बन छाया,

सेटेलाइट को मार जो गिराया।


भारत अंतरिक्ष महाशक्ति,

ऐसा सब कह रहे चारो ओर।

हजारों साल के बाद अब जा के,

भारतवासी हुये आत्म विभोर।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama