बगीचे का फूल
बगीचे का फूल
हर मां के घर एक बेटी
जरूर होनी चाहिए
जो खुशियां लाती है
घर के बगीचे का फूल है वह
पायल के घुंघरू की झंकार है
वीणा का मधुर संगीत है
उसकी मुस्कान से घर रोशन है
हर मां के घर एक बेटी जरुर होनी चाहिए
बेटी मां की राज़दान होती है
जो दिल की बात समझती है
घर को बांध कर रखती है
मां के आंसुओं को पोंछती है
उसके दिल को सुकून देती है
हर मां के घर एक बेटी जरुर होनी चाहिए
जो मां की गोद में पलती है
भाइयों का प्यार, पिता का दुलार है
घर की जान है, रौनक है
शक्ति है, लक्ष्मी है
उसके कदमों में सौभाग्य है
उसकी हँसी में खुशियां हैं
उसके साथ हर पल जीना सीखें
और उसके लिए जीना सीखें
बेटी एक आशीर्वाद है
जो जीवन का मर्म सिखाती है
हर मां के घर एक बेटी जरुर होनी चाहिए
