सौंदर्य उत्तराखंड का
सौंदर्य उत्तराखंड का
खंड खंड मत करो
सौंदर्य उत्तराखंड का
यह भूमि है ऋषि मुनियों की
देवों की पवित्र स्थली
निर्मल धवल नदियों की
ऊंचाई से गिरते झरनों की
जहां सूरज देव की पहली किरण
करती सबको नमन
रोक लो इसकी सुन्दरता को
रोक दो प्रकृति का दोहन
पेड़ों की कटाई, व्यक्तिगत वाहन
गंदगी का अंबार, अवैध निर्माण
पर्यटकों की बाढ़, वाहनों का शोर
रोको , रोको, रोको
अन्यथा विनाश की लीला
देखोगे बार बार
खंड खंड मत करो
सौंदर्य उत्तराखंड का
रोको ये जंजीरें लोभ की
बचाओ धरा,बचाओ देवभूमि
हर हाथ से उगे एक वृक्ष
हर कदम धरे सादगी की राह
