STORYMIRROR

Saroj Garg

Classics

4  

Saroj Garg

Classics

*बेटियाँ

*बेटियाँ

1 min
210

नसीब वालों को मिलती हैं बेटियाँ

सबकी किस्मत में कहाँ होती हैं बेटियाँ।

 बेटियाँ हमारे घर की रौनक होती हैं 

उदासी नहीं,अपने कर्तव्यों में कर्मठ होती हैं आलसी नहीं।

माँ,बहन , बेटी,पत्नी,चाची,भाभी होती हैं बेटियाँ नौकरानी नहीं।


बेटियों से हमारे घर की शान होती है 

अशान्ति नहीं।

बेटियाँ अपना भाग्य लेकर आती हैं 

अभागन नहीं।


माँ बाप का सहारा होती हैं बेटियाँ बोझ नहीं।

बेटियाँ पैरों की पायल होती हैं 

बेड़िया नहीं।

बेटियाँ मा बाप के सर का ताज होतीहैं 

पैरों की जूती नहीं।


 बेटियों को प्यार दो तो

फूल बन हमारे घर की बगिया महकाती हैं।

 बेटियाँ अपना भाग्य खुद बनाती हैं।

बेटियों को मारने से बचा लो तो 

माँ बाप का सारा जीवन संवार देती हैं 

इनको उत्साहित करो तो

सारा संसार बदल सकती हैं बेटियाँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics