STORYMIRROR

Manthan Rastogi

Romance Others

3  

Manthan Rastogi

Romance Others

बेनाम रिश्ते

बेनाम रिश्ते

1 min
241

कुछ रिश्ते हैं बिना नाम के

बेनाम ही बस रहने दो

दोस्ती या प्यार है

बदनाम चाहे कहने दो


कौन है या क्या है हम

कैसे है या क्यों हैं हम

अंजान चाहे रहने दो

कुछ रिश्ते हैं बिना नाम के

बेनाम ही बस रहने दो


खिल खिलाते फ़ूल हैं 

या पतझड़ों के शूल हैं 

सोची समझी रंजिशे

या मासूम सी इक भूल है 

गुमनाम चाहे रहने दो

कुछ रिश्ते हैं बिना नाम के

बेनाम ही बस रहने दो


हम आराम है या है चुभन

क्या किस्मतों का है मिलन

क्या दोनों को ही इश्क है

या एक तरफ़ा है छुअन

बस जाम में ही बहने दो

कुछ रिश्ते हैं बिना नाम के

बेनाम ही बस रहने दो


कुछ रिश्ते हैं बिना नाम के

बेनाम ही बस रहने दो

दोस्ती या प्यार है

बदनाम चाहे कहने दो


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance