STORYMIRROR

Jhilmil Sitara

Romance

4  

Jhilmil Sitara

Romance

बेकदर इस कदर नासमझ है

बेकदर इस कदर नासमझ है

1 min
385

बताऊँ अपनी दास्तां कैसे यारों

बेफिक्र रहता था आशिक बन गया हूँ

बेखबर मेरी मोहब्बत से है महबूब मेरा,

बंदगी मैं जिसकी टूटकर कर रहा हूँ।


 बड़ी मुश्किल से इश्क़ आया है लकीरों में

 बेमतलब तो नहीं शोर मेरी धड़कनों में

बेचैन चाहत पुकारता है हर पल उसे

बेकदर क्यों इस कदर नासमझ है बना।


बेकसूर निगाहें बेपरवाह से क्यों जा है मिला

बेपनाह चाहूंगा उम्रभर मैं दीवानों सा उसे

बेशुमार प्यार दूंगा जानेमन पर मैं लुटा

बिना उसके थम ना जाये सांसों का सिलसिला।


बताऊँ अपनी दास्तां कैसे यारों

 बेफिक्र रहता था आशिक़ बन गया हूँ,

बेखबर मेरी मोहब्बत से है महबूब मेरा

बंदगी जिसकी मैं टूटकर कर रहा हूँ।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance