बेचारा आंसू
बेचारा आंसू
आंखों से ये बेचारा आंसू छलक पड़ा है
पलको के सहारे ये बेचारा लुढ़क पड़ा है
रिश्तों में अतिस्वार्थ देख फफक पड़ा है
भरे सावन में ही वो बेचारा धधक पड़ा है
कितना समझाया,इसे समझ न आया
अब भीतर ही भीतर ये सुलग पड़ा है
भीतर की तन्हाई से ये अब घबराकर,
बाहर सुकूँ की तलाश में निकल पड़ा है
मन की शीतलता खोकर भभक पड़ा है
आंखों से ये बेचारा आंसू छलक पड़ा है!
लोगो के ताने-ताने सुन-सुनकर ये आंसू,
निराश हो तन्हाई के पलंग गिर पड़ा है
इतना सताया बेचारे निर्दोष आंसू को,
तन्हा होकर जोर-जोर से सिसक पड़ा है
पर अपनों के जहर बुझे तीर खाकर,
ये स्व-अभिमान जगाने खनक पड़ा है
आंखों से ये बेचारा आंसू छलक पड़ा है
पलकों के सहारे ये बेचारा लुढ़क पड़ा है
पर खुद को मिटाकर ये शौर्य जगाने को,
सर पे अपने कफ़न बांधकर चल पड़ा है
अब अंधेरी जिंदगी देनेवालों के खिलाफ,
ये आंखों में अंगारे लेकर दहक पड़ा है
जिस-जिसने उसके दिल को ठेस पहुंचाई,
उससे लड़ने बाहें चढ़ाकर फड़क पड़ा है
कितना सतायेगा तुझको ये ज़माना,
कितना रुलाएगा तुझको ये ज़माना,
ये सोच गुलाब सा ये तो महक पड़ा है
ज़माने में कमल होने ये चहक पड़ा है!
