STORYMIRROR

Shireen Parween

Romance

4  

Shireen Parween

Romance

बारिश

बारिश

1 min
24

 बारिश , बारिश और बारिश, क्या है ये बारिश 

कभी दे जाता है सुकून तो कभी किसी को दिक्कत 

मानो तो मन में हजारों भावनाओं का उमंग आना 

बारिश की वह हल्की सी टप टप ध्वनि, मानो कानों में सितार बजाती है 

बारिश के आने से दो पक्षियों का आपस में प्रेमालाप करना, या फिर बाग में फूलों का खिलना,

बारिश के आने से बच्चों में खेल के नई उत्सुकता का विकास होना, या फिर बुजुर्गों का शाम में चाय के साथ कचौड़ियों का खाना और साथ गप्पे लड़ाना

बारिश का मतलब दादी और मां की परेशानी का बढ़ना या फिर पापा का ऑफिस जाने में दिक्कत आना,

बारिश मतलब खेतों में हरे भरे फसलों उपजना या फिर किसान की मेहनत का रंग लाना 

बारिश का मतलब प्रेमी अपनी प्रेमिका का याद आना और नई नई गानों का सुनना 

बारिश के आने से लड़कियों के बहानों से भीगना और सर्दी लगने पर घर में झूठ बोलना

यही तो खासियत है बारिश की जब भी आती है मन में अलग ही आनंद और यादें दे जाती है 

उफ ,  ये बारिश देती है आनंद

क्योंकि है ये सबको पसंद.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance