STORYMIRROR

Meera Parihar

Children

4  

Meera Parihar

Children

बाल कविता

बाल कविता

1 min
272

मम्मी मैं जाऊं स्कूल।

हाथों में लेकर के फूल।।

मैडम अच्छी लगती हैं।

बच्चों को खुश रखती हैं।।


 जब कक्षा में आती हैं।

 सब से हाथ मिलाती हैं।।

खोल रजिस्टर सबसे पहले।

बच्चों के नाम बुलाती हैं।।


सीता, राधा, राम,कृष्ण कह।

हाथ ऊपर उठवाती हैं।।

भोलू जब झपकी लेते हैं।

कान पकड़ के उठाती हैं।।


लिखें बोर्ड पर क ख ग घ।

बच्चों को बहुत पढ़ाती हैं।।

बोतल,बस्ता,टिफिन, तौलिया।

कुछ भी ना जाऊं मैं भूल।

मम्मी मैं जाऊं स्कूल।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children