STORYMIRROR

Meera Parihar

Inspirational

4  

Meera Parihar

Inspirational

तिरंगा

तिरंगा

1 min
330


अपना देश तिरंगा अपना, जब फहराया भारत में ।

नव उल्लास ,निज स्वराज्य तब आया भारत में।।


तीन रंग में रंगा सोच कर आजादी दीवानों ने।

हरा हरीतिमा द्योतक, तब मन हर्षाया भारत में।।


शांति का संदेश पहुंचाता, श्वेत रंग बन अग्रदूत।

युद्ध रहित हो जगत , सब मंत्र बताया भारत में।।


केसरिया से त्याग समर्पण, ज्ञान, तपस्या विशेष।

चौबीस तीलियां धर्म मार्ग श्रेष्ठ समझाया भारत में।।


नमन तिरंगे बलिदानों की कठिन राह से पाया है ।

सभी धर्म के रंग समाहित, भाव सुझाया भारत में।।


आजादी की रात पर्व 'मीरा' सब जन झुक करें प्रणाम।

देने को सम्मान हृदय से घर-घर लहराया भारत में।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational