STORYMIRROR

अटल जैसा योद्धा

अटल जैसा योद्धा

1 min
14.3K


राजनीति का महान योद्धा

अटल बिहारी जैसा योद्धा।


कोई और नहीं था दूजा

करते हैं हम नमन व पूजा।


संघ बनाकर दीपक जलाया

भा जा पा में कमल खिलाया।


तीन बार प्रधानमंत्री रहकर

विश्व में देश का नाम कराया।


परमाणु परीक्षण करके ऐसा

कारनामा करके दिखलाया।


कर न सका कोई देश में ऐसा

अटल जी ने करके दिखाया।


भारत रत्न का सम्मान पाया

अपने देश का गौरव बढ़ाया।


सर्वश्रेष्ठ देश के नेता तो वो थे

अच्छे कुशल कवि भी वो थे।


देश और देशवासी ऋणी है

साहित्य जगत आभारी है।


राजनीति के साथ में भी वो

कलम के एक सिपाही भी थे।


अटल अटल थे अटल अजेय है

हम सबके वो पूज्यनीय हैं।


श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं

पुष्पांजली अर्पित करते हैं।


नमन और प्रणाम करते हैं

अटल जैसा योद्धा न होगा।


अपने देश और समाज में

अब न कोई ऐसा पैदा होगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy