STORYMIRROR

Anantram Choubey

Inspirational Others

3  

Anantram Choubey

Inspirational Others

अटल अटल थे

अटल अटल थे

1 min
13K


अटल अटल थे

अटल जी हम

सबके दिलो में रह

कर बहुत प्रिय थे।


देश के लिये

न्योछावर कर गये

अपना जीवन

समर्पण कर गये।


जीवन भर रहे कुवारे

देश के थे वो राजदुलारे

हिम्मत कभी न वो हारे

जीवन भर संघर्ष किया

निस्वार्थ सेवा भाव से

देश सेवा का काम किया।


पोखरण का परमाणु

परीक्षण करके ये

विश्व को भी बतलाया था

देश शक्ति का आभास

विश्व पटल पर दिखाया था।


कारगिल युद्ध को जीत

वहाँ पर दुश्मन को हराया था

वहाँ पर तिरंगा लहराया था

जीत का डंका बजाया था।


राजनीति के अग्रणी नेता

न कोई दूजा उनसा नेता

ऐसे महान अटल थे नेता

तीन बार प्रधानमंत्री बनकर

कई पार्टियाँ साथ में लेकर

देश का नाम बढाया था।


ऐसा महान अटल नेता था

आना जाना अटल सत्य हैै

सभी की होती यहाँ मृत्यु है।


अनंत विलीन अटलजी के

चरणो में नमन करते है

श्रद्धा सुमन अर्पित करते है

अंतिम प्रणाम हम करते है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational