STORYMIRROR

S Ram Verma

Abstract

3  

S Ram Verma

Abstract

असभ्य हो जाऊं !

असभ्य हो जाऊं !

1 min
251

क्या मिला सभ्य 

होकर इंसानों को 

कई बार ये सोचता हूँ 

फिर से जंगली हो जाऊँ

और महसूस करूँ एक बार 

फिर से घने पीपल की छांव 


ये सभ्यता का चोला उतार कर

बरगद सी लम्बी जड़ें फैलाऊं 

और लपेट लाऊँ उसमे तुम्हें

और फूस की एक झोपड़ी 

बना उसके एक कोने में 

उगाऊं तुलसी का पौधा 


और रखूँ उसके किनारों पर 

एक दीपक जिसको आकर

तुम जलाओ सुबह शाम 

और तुम्हें साथ लेकर लौटूँ 

इन हरी हरी घांसों पर

और एक बार फिर से 

असभ्य हो जाऊं !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract