अपने घर की देहरी पर मैं बैठी हूं
अपने घर की देहरी पर मैं बैठी हूं
अपने घर की देहरी पर
मैं बैठी हूं
न जाने क्या देखना चाहती हूं
क्या पाना चाहती हूं
किससे बतियाना चाहती हूं
किसके घर जाना चाहती हूं।
कौन है वो
जिसका मुझे है इंतजार
मेरी आंखों के सामने
एक चलती फिरती
हलचल भरी सड़क है
सड़क के पार
एक दूसरे से सटे कई पेड़ खड़े हैं।
सारे मंजर बदल जाते हैं पर
यह पेड़ मुझे रोज अपने स्थान पर ही
खड़े मिलते हैं
इनमें मुझे स्थायित्व दिखता है
इनके घर का पता और
व्यवहार मेरे प्रति कभी नहीं
बदलता है।
मनुष्य अपने रूप
अपने रंग
अपने आचार विचार
व्यवहार
पल पल बदलते हैं
उन पर भरोसा करना
बहुत कठिन लगता है लेकिन
यह सृष्टि सबसे सुंदर और
एक प्रभु के द्वारा प्रदत
मानव जाति के लिए एक
अनमोल उपहार है।
इसके गुणों की तुलना
किसी से नहीं की जा सकती
यह अनुपम है
सौंदर्य की एक जीती जागती
तस्वीर है
यह जीवनदायिनी है
इन पेड़ों के समीप ही
कई घर बने हैं।
एक घर हरे रंग का पुता है
पेड़ भी हरे हैं
उन पर हरे रंग के ही तोते
रहते हैं जो
अपने रंग से मिलते जुलते
हरे रंग से पुते
घर की मुंडेर पर ही
इधर उधर फुदकते रहते हैं।
यह सारे दृश्य कितने
मनोहारी हैं
मेरी दिली ख्वाहिश है कि
यह तोते
यह उस तरफ के पंछी
सड़क पार करके
मेरे घर की छत पर
आ जायें
मेरी बालकनी में उतर
आयें।
मेरे कमरे की खिड़की पर
आ जायें और
मुझे मेरी ही भाषा में
प्रेम भरी
अपने दिल की कोई बात
मीठी मीठी बोली में सुनायें।
