STORYMIRROR

D.J Tech

Abstract Inspirational

4  

D.J Tech

Abstract Inspirational

अनुपम हिंदी

अनुपम हिंदी

1 min
362

हिंद देश की प्यारी हिंदी,


ह 'से हृदय की वाणी हिंदी।

'द' से दिल की जुबान है हिंदी।


भारत का अभिमान है हिंदी।।

 जन-जन का सम्मान है हिंदी,

 प्रेम का अद्भुत आयाम है हिंदी,

  हम सब की पहचान है हिंदी।।


 कल्पनाओं के सागर में भी जब हिलोरे लेते हैं,

  हिंदी संग तब भी भारतीय सपने संजो लेते हैं।

  जीवन का सुख-दुख पिरोते हैं ,

   हिंदी वह भाषा जिसमें भाव संजोते हैं।।


जाने कब यह भाषा रूह में समा जाती है,

  सच कहूं तो मां के गर्भ से हमें आ जाती है।

  सुखद साथ हमारे चेहरे पर नूर लाता है,

  हिंदी बोलना हमें गौरव की अनुभूति कराता है।


विश्व भर में हिंदी का श्रेष्ठ सम्मान है,

    हिचक न लाएं मन में,

   भाषाओं में इसका विशिष्ट स्थान है।

   आओ मिलकर हिंदी का सम्मान करें,

   हर दिशा, हर कोने में सर्वश्रेष्ठ स्थान दें ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract