STORYMIRROR

Ajay Gupta

Comedy Thriller Children

4  

Ajay Gupta

Comedy Thriller Children

अंतरिक्ष-भ्रमण

अंतरिक्ष-भ्रमण

1 min
370

यह कौन एप्प बनाया 

मुन्ना लेने उपग्रह आया 

नीचे से खुलते जिसके द्वार 

जाता वह सौर मंडल के पार 


मुन्ना ने लाल ग्रह मंगल देखा 

पर नहीं मिली कोई जीवन रेखा 

फिर शुक्र ग्रह जाने का बटन दबाये 

आइसक्रीम कैन्डी वहां भी ना पाये 


शनि के छल्ले पर भी किया लेंड

सेल्फी खींची और कर दिया सेंड 

मम्मी की तभी जोर से आवाज जो आयी 

छोड़ अंतरिक्ष-भ्रमण शटल वापस आयी 


मुन्ना ने उपग्रह को कर दिया बाये 

गोद मम्मी के बैठ मीठी रोटी खाये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy