STORYMIRROR

Mamta Singh Devaa

Inspirational

4  

Mamta Singh Devaa

Inspirational

' अंतर कल और आज का '

' अंतर कल और आज का '

1 min
384

पकड़ ज़िंदगी के कुछ यादगार लम्हों को

बाँध कर रखा है मैने अपनी मुठ्ठी को


खोल दूँगीं तो वो फिसल जायेंगें

फिर वो लम्हें मेरे हाथ कहाँ आयेगें


बचपन के वो गजब के प्यारे दिन थे

सपनों से वो बेहद न्यारे पलछिन थे


हर बात पर अपनी ही ज़िद करती थी

अम्माँ की मैं ज़रा भी नही सुनती थी


सब कहते थे जब कितना सांवरा रंग है मेरा

फिर मेरा दिमाग चलता था होते ही सबेरा


सब नहा - धो अच्छे कपड़े पहन तैयार होते

मैं इतराती अपने चेहरे पर ओडोमॉस पोते


जोर - जोर से सब मुझ पर खूब चिल्लाते

ये मच्छर भगाने की क्रीम है सब मुझे बताते


मुझे लगता इसकी खुशबू तो इतनी अच्छी है

फिर क्यों गुस्सा होते हैं सब जैसे ये मच्छी है


इसको लगाने से मैं कितनी गोरी हो जाती हूँ

किसी को फिर मैं नही सांवरी नज़र आती हूँ


काश आज की तरह फेयर एण्ड लवली होती

चेहरे पर लगाते ही मैं तो पूरी गोरी हो जाती


ना सब डाँटते ना मुझपे अपना ज्ञान बघारते

सबके सामने मेरी गोरी चमड़ी को सराहते


अच्छा हुआ बचपन में सबको ये कमी लगी

इसको दूर करने में मुझे अपनी प्रतिभा दिखी


बड़ी हुई तो रंग की बजाय हुनर से निखर गई

अपनी कामयाबी से मैं अंदर तक संवर गई


अंतर कल और आज से ये तो व्यक्त हो गया

जो मुद्दा इतना विशाल था आज ध्वस्त हो गया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational