STORYMIRROR

Mamta Singh Devaa

Inspirational Others

4  

Mamta Singh Devaa

Inspirational Others

दोस्त

दोस्त

1 min
253

दोस्त 

तुम्हारी दोस्ती 

मुझ में दम भारती 

उम्मीदों की कमी 

कभी नहीं करती

विषम परिस्थितियों में 

जब 

युद्ध के लिए

टूटे रथ को हाँक लेती हूँ 

इस विश्वास से

कि 

मेरे रथ के पहिये में 

कील की जगह 

उँगली है तुम्हारी 

जीत जाऊँगी मैं 

नहीं कोई 

शक-शुभहा की है बारी ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational