STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

4  

मिली साहा

Inspirational

अनमोल यादें

अनमोल यादें

2 mins
999

बड़े अनमोल और खास होते हैं वो पल

जो हम अपने बुजुर्गों के संग बिताते हैं

उनके दिए आदर्श और आशीर्वाद हमें

जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं

छोड़कर सब कुछ थोड़े समय के लिए

चलो फिर पुरानी यादों में हम खो जाएं

बिताए थे जो हमने बुजुर्गों के साथ पल

वापस फिर उसे अपने जीवन में ले आएं

यादें पुरानी है लेकिन बड़ी ही सुहानी है

आज भी यादों में दादी की वो कहानी है

बहुत समय नहीं बिताया था उनके साथ

पर जितना भी था वह बहुत ही था खास

दादी का साथ बहुत ही प्यारा होता था

हर रात कहानी का पिटारा खुलता था

शुरू होती थी जो कहानी पहले दिन में

वो रोमांच भर कई दिनों तक चलता था


आदर्शों से भरी होती उनकी कहानियां

जीवन भर रहेंगी उनकी यह निशानियां

हर बार एक नई सीख हमें दे जाती थीं

कहानियों से जीवन जीना सिखाती थीं


उस समय नहीं मतलब समझ पाते थे

हम तो कहानियां सुनकर मजा लेते थे

वास्तव में संघर्षों से लड़ना सिखाती थी

किस्सों के माध्यम से हमें समझाती थी


उनके साथ बिताए पल बहुत खास थे

जो आज भी हमेशा बहुत याद आते हैं

जब भी मुश्किलें आती किसी मोड़ पर

उनके दिए आदर्श हमारे काम आते हैं


उनके चेहरे पर दिखती प्यारी मुस्कान

जिस पल में दादी हमारे साथ होती थी

अपने बुढ़ापे के सारे कष्टों को भुलाकर

हम बच्चों के साथ बच्चा बन जाती थी


बस यही तो होती है उनकी सच्ची खुशी

जो बुजुर्ग लोग अपनों के साथ बिताते हैं

चंद लम्हे बुजुर्गों के संग अगर बिताए हम

तो वो अपनी ढलती उम्र भी भूल जाते हैं


बुजुर्ग जिंदगी का अनमोल हिस्सा होते हैं

उनके दिए संस्कार ही हमे इंसान बनाते हैं


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational