STORYMIRROR

Ankita Parkhad

Action Inspirational

3  

Ankita Parkhad

Action Inspirational

अनदेखे ख़्वाब

अनदेखे ख़्वाब

1 min
316

पर्दों के पीछे छिपे थे वो नज़ारे

कहाँ थी मैं और कहाँ मेरे सपने

लगा बस पास ही है पहुँचने वाली हूँ 

कभी पास तो कभी दूर

कभी छू पाई तो कभी देख न पाई 

हर दिन निकला एक गहरी रात 

लगा कभी तो बत्ती जलेगी

और महसूस कर पाऊँगी 

उन सपनों को

छूकर, पकड़कर, उठाकर, गले लगाकर 

लेकिन ज़माने को कुछ और ही मंज़ूर था 

भटकती रही हर पल हर कोने 

लगा सपने पूरे करने के लिए आग पर चलना पड़ेगा

और चली भी 

एक दिन उसी आग ने मुझे अंधेरे से बाहर निकला

रौशनी दिखी, चमक दिखी 

हर कदम मदद, सहारा मिला

सपनों का हाथ थामे करीब पहुँचती गई

और लगा ये तो कितना आसान था 

मेरे सपनों में ही मेरे जवाब थे

आँखें खोली, मन के अंदर झाँका 

अपने सपनों को जिया

और यही थी मेरी अनदेखे ख्वाबों की कहानी 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action