STORYMIRROR

Dinesh paliwal

Abstract Romance Fantasy

4  

Dinesh paliwal

Abstract Romance Fantasy

अजनबी

अजनबी

1 min
269

कुछ तो बदला है, कहीं कुछ तो कमी आयी हैं,

यूँ ही नहीं बेसाख्ता, मेरी आँखों में नमी आयी है,

जमाना तो जाने कबसे है, रहा बस बेरहम हमसे,

पर मुझे खामोशी में, आज एक चीख नज़र आई है।


गिन के देखे तो उंगलियाँ भी ज्यादा थी ख्वाबों के लिए,

सवाल कम ही किये हमने दुनिया से जवाबों के लिए,

जीत सकते थे हम भी बाज़ी, कितनी बन के सितमगर,

पर फना हमने उम्र ये कर दी, बस तेरे रुबाबों के लिए।


मेरी खामोशी को इस जमाने ने मेरी कमज़ोरी ही कहा,

शब्द बेजान से थे, तुमने भी तो मेरी सह में कुछ न कहा,

अब जो आवाज सी आयी हैं निकल इस दिल के कोने से,

न वो वक़्त ही रहा और न ही वो रिश्तों का आयाम रहा।।


चल तोड़ दें ये रिश्ता, ये भरम और ये बेतकल्लुफ़ी की अदा,

बन के अजनबी फिर से, पकड़ लें राह, जो चुननी थी सदा,

न मेरे हक़ और न ही तेरे एहसान, अब हों हम पर काबिज़,

बोझ हल्का हो ये कांधे से, अनजाने में था बस कब से लदा।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract