STORYMIRROR

ऐ सनम प्यार में

ऐ सनम प्यार में

1 min
345


ऐ सनम प्यार में यूँ दीवाना हुआ

हर कदम अब गली तेरे जाना हुआ।


माफ़ करना मुझे ये पता ही न था,

चाहतों से भरा गीत गाना हुआ।


कब तलक खुश्बुओं सी महकने लगी,

फूल पर आज भँवरों का आना हुआ।


दिल परेशां हुआ सोच कर आप ही,

हमसफ़र के लिए दिन सुहाना हुआ।


देख *बोधन* जरा दिल उड़ा इस कदर,

प्यार की जंग में हार जाना हुआ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance