STORYMIRROR

Nalanda Satish

Abstract Tragedy

4  

Nalanda Satish

Abstract Tragedy

अहसास

अहसास

1 min
196

हाथो में पत्थर गोले बंदूके थमाकर तुम्हें क्या मिलेगा

चंदन की खुशबू फिजा में घुले तो कोई बात बने


शिद्दत से बुने हुए ख्खाबो को तोड़कर तुम्हे क्या मिलेगा

जिंदगी में प्यार का अहसास सुकून के साथ मिले तो कोई बात बने


कितने गुजर गये है लम्हे बिना सांस लिए

बेचैनी को उम्मीदों की खुशियाँ रास आये तो कोई बात बने


मत रख किसीसे उम्मीद हिस्से का अपने फर्ज निभाकर

कयामत के दिन चेहरे पर नूर आये तो कोई बात बने


थकान को ओढ़कर रात सो गई 'नालंदा' बेखबर

झरोखों से सुनहरी किरणें दामन को भर दे तो कोई बात बने।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Nalanda Satish

Similar hindi poem from Abstract