STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Romance

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Romance

" अधूरी बातें "

" अधूरी बातें "

2 mins
591


तुझे कैसे कहूँ, कैसे कहूँ,

कह ना सकूँ तुझको कभी !

है आरजू, कह दूँ तुझे,

कैसे कहूँ, मैं तुझको अभी !!


है बात कितनी अधूरी सनम,

करीब आओ तो बता दूँ तुम्हें !

नजरों से नजरों में बातें नहीं,

दिल की धड़कन सुना दूँ तुम्हें !!

है बात कितनी अधूरी सनम,

करीब आओ तो बता दूँ तुम्हें !

नजरों से नजरों में बातें नहीं,

दिल की धड़कन सुना दूँ तुम्हें !!


चाहत है मेरी कह दूँ तुझे,

कैसे कहूँ, मैं तुझको अभी !

तुझे कैसे कहूँ, कैसे कहूँ,

कह ना सकूँ तुझको कभी !!

है आरजू, कह दूँ तुझे,

कैसे कहूँ, मैं तुझको अभी !!


कुछ तुम कहो कुछ हम कहें,

रातें हमारी गुजर जाएँगी !

ऐसे ना हमको निहारा करो,

आँखों से बातें ना हो पाएँगी !!

कुछ तुम कहो कुछ हम कहें,

रातें हमारी गुजर जाएँगी !

ऐसे ना हमको निहारा करो,

आँखों से बातें ना हो पाएँगी !!


इशारों में कैसे कह दूँ तुझे,

कैसे कहूँ, मैं तुझको अभी !

तुझे कैसे कहूँ, कैसे कहूँ,

कह ना सकूँ तुझको कभी !!

है आरजू, कह दूँ तुझे,

कैसे कहूँ, मैं तुझको अभी !!


वर्षों के बाद हम जो मिले हैं,  

क्यों अपनी रातें यूँ ही बिताएँ !

पायल की रुनझुन आवाजों से,   

अनकही बातों को जान जाएँ !!

वर्षों के बाद हम जो मिले हैं,  

क्यों अपनी रातें यूँही बिताएँ !

पायल की रुनझुन आवाजों से,   

अनकही बातों को जान जाएँ !!


नजरों से, कह दूँ तुझे,

कैसे कहूँ, मैं तुझको अभी !

तुझे कैसे कहूँ, कैसे कहूँ,

कह ना सकूँ तुझको कभी !!

है आरजू, कह दूँ तुझे,

कैसे कहूँ, मैं तुझको अभी !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance