STORYMIRROR

Sarita Kumar

Romance

4  

Sarita Kumar

Romance

प्यार

प्यार

1 min
393


प्यार का अर्थ

किसी को पाना नहीं

किसी में खो जाना है ....

किसी का हो जाना है 

इसीलिए 

मैंने कभी , तुम्हें 

हासिल करने की 

कोशिश नहीं की 

बल्कि

खुद को मिटा दिया 

अपने अस्तित्व को 

खंड खंड टुकड़ों में 

बांटकर 

विलीन कर लिया

स्वयं को ।


तुम्हारे नाम से 

जोड़कर अपना नाम

तुम्हारी पहचान बनी 

तुम्हारे रूह में 

समाहित होकर 

आत्मसात कर लिया तुम्हें 

इस तरह 

तुम्हारी 'अर्द्धांगिनी" बनकर 

तकदीर बना ली है अपनी 

तुम्हारे नाम से जाने जाना 

एक अद्भुत अनोखा एहसास है

तुम में खो जाना 

तुम्हारा हो जाना 

बड़ी उपलब्धि है मेरी 

प्यार का अर्थ

किसी को पाना नहीं 

किसी में खो जाना 

किसी का हो जाना है ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance