STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy

4  

Sonam Kewat

Tragedy

अधूरापन

अधूरापन

1 min
478

जब भी कहानियां अधूरी रहती हैं 

तो गौर करना कि उसमें 

किसी दर्द का एहसास होता है 


हजारों की भीड़ में रहते हैं हम

लेकिन दिल में तो किसी का 

अधूरापन हमेशा पास होता है 


लाख कोशिश करते हैं हम 

ईश्क को मुकम्मल करने की

पर कुछ नहीं अपने हाथ होता है 


खूब तराश कर बनाते हैं हम 

गहराई वाले रिश्तों को पर 

दूर जाने वाला सबसे खास होता है 


और सच तो यह है कि जो हमें

दर्द पे दर्द देते रहता हैं वही इंसान

दिल को ज्यादा रास होता है 


बस इसी अधूरेपन में गुजर जाती है 

सारी जिंदगी और जीता इंसान भी 

मानो जिंदा लाश होता है.



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy