STORYMIRROR

Sangeeta Aggarwal

Tragedy

4  

Sangeeta Aggarwal

Tragedy

सफेद वर्दी वाले भगवान

सफेद वर्दी वाले भगवान

1 min
342

दिल देता तुमको दिल से दुआ है

सदा आबाद रहो तुम ये मेरी दुआ है

तुम्हारे ही दम से ये गुलिस्ता बचा है

मौत के खिलाफ तुमने ही चक्रव्यूह रचा है

जिससे रौशन जाने कितनो का जहान है

ऐ सफेद वर्दी वाले तुझे बारंबार सलाम है।


माना अंधेरा जो है फैला चहुं ओर बहुत घना है 

फिर भी उम्मीद का दीपक जलाना बोलो कहां मना है

तुम करते हो हर दीपक की पूरे दिल से रखवाली

जाने कितनो की तुमने मौत की घड़ियां हैं टाली

तुम्हारे ही दम पर ये देश मेरा महान है 

ऐ सफेद वर्दी वाले तुझे बारंबार सलाम है।


डिगे हो तुम भी कितनी बार पर रुके नहीं हो

बदसलूकियों के आगे भी तुम झुके नहीं हो

कभी मिले तुम्हे पत्थर कभी मिली गालियां

कभी तुम्हारे सम्मान में बजाई गई तालियां

हर परिस्थिति में तुमने बढ़ाया देश का मान है

ऐ सफेद वर्दी वाले तुझे बारंबार सलाम है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy