STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Fantasy

3  

Bhawna Kukreti Pandey

Fantasy

अच्छा होता है..

अच्छा होता है..

1 min
339

कुछ आंसू पी लेना अच्छा होता है,

अपना दर्द जी लेना अच्छा होता है।


जब भी बात हो उसकी इज्जत की,

दिल को दुखा लेना अच्छा होता है।


वो कहेगा मुझे बेवफा बेदिल बेहया,

उसका दिल पे वार अच्छा होता है। 


ना दी उसने मुझको इज़ाज़त कोई,

सिर्फ उनका रूठना अच्छा होता है।


ये तल्खी दूरी औ संगदिली उसकी,

चलो ये जो होता है अच्छा होता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy