STORYMIRROR

Dr Shikha Tejswi ‘dhwani’

Inspirational

5.0  

Dr Shikha Tejswi ‘dhwani’

Inspirational

अभिनंदन

अभिनंदन

1 min
877


दुश्मन के खेमे में ग़लती से,

जब जा पहुँचा अपना फ़ौजी ।

वो समझें क्या बात, हमने तो,

मार ली अपनी बाज़ी ।।


ख़ून से लथपथ घायल सिपाही,

ने ख़ूब दिखाई जाँबाज़ी ।

पूछ पूछ के, पीट पीट के,

थक गये सब ज़ल्लादी ।।


आख़िर झुका दिया घुटने पे,

करते रह गये वो मर्दन।

भारत माँ के वीर सपूत,

करते हैं तुमको अभिनन्दन ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational