आया तूफान
आया तूफान
सावधान खबरदार देखो आया ये तूफान
दूर नहीं है किनारा
सब हैं मुसाफिर
हम हैं सहारा
नैया है सबका किनारा
सावधान खबरदार देखो आया ये तूफान।
हिम्मत न हारोऽऽ
मौंजों से खेलो
तुम हो सिपाही
धीर – वीर मतवाले
देश भक्त तुम हिम्मतवाले
छोड़ो न अपने सियाले
सावधान खबरदार देखो आया ये तूफान।
चीर चपल जलधारा को
खेवो नाव मंझधारा को
पार लगा दोऽऽ
हिम्मत न हारो
साथ अगर देगी
विपुला महरानी
अम्बर भी तो अश्क बहायेगा
सागर भी थर-थर थर्यायेगा
कोई भय नहीं, कोई डर नहीं
दूर नहीं है किनारा
सावधान खबरदार देखो आया ये तूफान।
ये शत्रु भी अजगर बन गरजता है
ये सागर भी अवरोधों का
बिजली बन चमकता है
मन तारा आशाओं का
लड़-लड़कर आगे-आगे बढ़ता है
धीर तुम बलबीर तुम
डरो नहीं झुको नहीं
वीर तुम बढ़े चलो
सावधान खबरदार देखो आया ये तूफान।
छली खड़े सरहद पर
ताने अपनी बात
बात-बात पर गुर्राते
धौंस दिखाकर बतलाते
हम शत्रु हैं बलवान
डर न तू
हट न तू
तू है वीर जवान
सावधान खबरदार देखो आया ये तूफान।
