STORYMIRROR

MAHENDRA SINGH KATARIYA

Inspirational

4  

MAHENDRA SINGH KATARIYA

Inspirational

आया फाल्गुन

आया फाल्गुन

1 min
29


आया फाल्गुन खुशियां लेकर,

आलम खुशहाली का छाया।

मनभावन सबको यह लगता,

होली रंगोत्सव जो आया।...


फाग गाते चंग बजाते,

बड़के बूढ़ों संग मोट्यार।

चांद गयो गिरनार सरीखे,

गीत गाती नई नवेली नार।

फागुन मास पूर्णिमा दिवस, 

छाती खुशियां अति अपार।

हंसी खुशी और आनंद का,

प्रमुख हैं भारतीय त्योहार।

रंग बिरंगे पानी गुब्बारों संग,

उत्साह का संदेश लाया।

मनभावन सबको यह लगता,

होली रंगोत्सव जो आया।...


खेत देख लहलहाती फसल,

प्रफुल्लित कृषक करते गर्व।

समाज एकता सूत्र में बांधता,

भारतीय पारंपरिक स्नेह पर्व।

मिटा दिलों की सब दूरियां,

प्रेमपूर्ण अनुराग उपजाते।

आपस में गले मिल सब,

अरुणित सी अबीर उड़ाते।

राष्ट्रीयता भाव संजोकर सबने,

शोभित उद्यान सा राष्ट्र सजाया।

मनभावन सबको यह लगता,

होली रंगोत्सव जो आया।...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational