STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract

4  

सोनी गुप्ता

Abstract

आत्मविश्वास

आत्मविश्वास

1 min
326

खुद पर हो विश्वास तो अँधेरे में भी रास्ता निकल आता है

भरोसा हो अपने ऊपर तो वह कमजोरी नहीं ताकत बन जाता है

पहुँचना है अपनी मंजिल तक तो अपने रास्ते खुद चुनो

जिंदगी में कुछ हासिल करना है, तो जरा ध्यान से सुनो


सबसे पहला काम है करना खुद पर भरोसा जरुर है रखना

जिंदगी का एक सच है जो रखना हमेशा तुम याद

आगे बढ़ने के लिए कभी मत करना किसी से तुम फ़रियाद

सबसे बड़ी दौलत है तुम्हारे पास कहते हैं जिसे आत्मविश्वास


इसे खोने पर जैसे सब कुछ घटता जाता है

इसे खोने पर जैसे सब कुछ घटता जाता है

तब सूरज की रोशनी तो क्या चाँद भी नजर नहीं आता है

मंजिल तक पहुँचने में कई रुकावटें मिलेंगी


उन रुकावटों को पार करोगे तभी जीवन की गाड़ी आगे चलेगी

कभी न करना अहंकार वरना झेलनी पड़ेगी

तुम्हें जीवन की हर मार

क्योंकि तेज तूफानों में कश्तियाँ भी टूट जाती है

और घमंड करने पर हस्त्तियाँ भी छूट जाती है


दम है तो सारी दुनिया चला सकते हैं

और विश्वास है तो एक पल तो हर वक्त भी बदल सकते हैं

जिस तरह वक्त भी बदल सकता है उसी तरह

खुद पर हो विश्वास तो अँधेरे में भी रास्ता भी निकल सकता है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract