STORYMIRROR

सुरशक्ति गुप्ता

Romance Others

4  

सुरशक्ति गुप्ता

Romance Others

आत्मीय कंपन

आत्मीय कंपन

1 min
368

तुम मुझसे जब रूबरू हुए

 एक रूहानी स्पर्शालिंगन का अनुभव हुआ

 मेरा आत्मीय कंपन 

द्वितीय प्रहर का वह प्रहरी 

शांत चित्त परिवेश

 तुम और मैं की भूमिका का निर्वाहन

 तुम्हारा मौखिक प्रेमिक स्वरूप

 अकिंचन किसी प्रकार का कोई हस्तक्षेप नहीं 

हदों से परे हम तुम

अपनी सभी सीमाओं को लांघते हुए

 वैश्विक आनंद की ओर

 तुम मुझे ले गए 

हम रुके,थमे और फिर बढ़ते ही गए

 अनंत सत्ता को पाने के लिए

 स्वयं से स्वयं को मिलाने के लिए

 जिसमें तुम्हारा चुंबन भरा स्पर्श ही काफी था 

जो मुझे मुझसे ही दूर कर 

तुम्हारी बांहों में मुझे जकड़े ले रहा था.....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance