आशिकी !
आशिकी !
मौसिकी पर नशा सा छा जाए
आशिकी हद से जब गुज़र जाए
तेरा चेहरा गुलाब सा कोमल
तेरी आँखें हमें करें घायल
तेरी छम छम किया करे पागल
मैं हूँ नदिया तूं मेरा साहिल
हुस्न पर इश्क फ़िदा हो जाए
आशिकी ....
जब से देखा तो मानो वक्त भी ठहर है गया
जब से चाहा तो समझो ज़िंदगी समझ मैं गया
इश्क पूजा है धरमईमां..मैंने सबसे कहा
इश्क के वास्ते लोगों ने क्या क्या ना सहा
इश्क जब बंदगी भी बन जाए
आशिकी .....
मेरे मालिक मेरे मौला है यही है तुमसे अरज
मेघ बरसा ना अबकी बार इश्क को ही बरस
इश्क में डूब कर महबूब का हो जाए दरस .
इश्क से दूर हुए इंसा पर आती है तरस
इश्क आँखों से होक इक जुनून बन जाये
आशिकी...

