STORYMIRROR

Anita Sharma

Action Inspirational

3  

Anita Sharma

Action Inspirational

आशा जीवन है।

आशा जीवन है।

1 min
215

आशा है जीवन की दूजी परिभाषा, 

घनघोर अंधेरे में जैसे पहली किरण का उजाला। 

जब मन होता है बहुत उदास,

हम हो जाते है कभी -कभी बहुत निराश, 

तब आशा का दामन थाम हम एक दीप जलाते है। 

बहुत जल्दी सब सही होगा हम ये विश्वास जगाते है। 

बुरा हो कितना भी वक्त फिर भी हम

उसके गुजरने की आस लगाते हैं। 

आशा से ही हम हर कठिनाई पार कर जाते है। 

छूटे जो आशा का सहारा, वो जीवन नहीं बच पाता है। 

आशा न हो जीवन में फिर कोई लक्ष्य कहाँ रह जाता है। 

आशा है जीवन, जीवन है आशा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action