STORYMIRROR

Saraswati Aarya

Romance

4  

Saraswati Aarya

Romance

आपका मेरी जिंदगी में आना

आपका मेरी जिंदगी में आना

1 min
430

आपका मेरी जिंदगी में आना

एक सुहानी भोर है

अकेली थी अब तक मेरी सुबह और शाम

अंजाने से थे जिंदगी के रास्ते तमाम

निकल पड़ी हूँ

जिंदगी के इस सुहाने सफ़र में

अब वो ही मेरी मंजिल

अब उनसे जुड़ा जिंदगी का हर छोर है

आपका मेरी जिंदगी में आना

एक सुहानी भोर है

खुद से जुदा सी हूँ मैं

अब आप मुझमें समाये हैं

मैं सोऊँ, मैं जागूं, मैं हंसूं, मैं रोऊँ

हर पल आप मुझसे मिलने आये हैं

अब आपसे जुड़ा हर गीत

आपसे जुड़ा संगीत

मेरे कानों में आपका ही मधुर संगीत

मेरे कानों में आपका ही मधुर शोर है

आपका मेरी जिंदगी में आना

एक सुहानी भोर है

मीलों दूर हैं आप मुझसे

पर मेरे संग रहता आपका एहसास है

आपकी याद में

आपसे ढेरों बातें कर लेती हूँ

ऐसा लगता है

जैसे आप हर पल मेरे पास हैं

खींचीं चली आती हूँ 

आपकी तरफ

आप बन गये एक डोर हैं

आपका मेरी जिंदगी में आना

एक सुहानी भोर है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance