The Stamp Paper Scam, Real Story by Jayant Tinaikar, on Telgi's takedown & unveiling the scam of ₹30,000 Cr. READ NOW
The Stamp Paper Scam, Real Story by Jayant Tinaikar, on Telgi's takedown & unveiling the scam of ₹30,000 Cr. READ NOW

shayma shamim

Action Inspirational Others

4.5  

shayma shamim

Action Inspirational Others

आकांक्षा

आकांक्षा

1 min
56


मुझे चैनो अमन वाला वतन चाहिए,

दुश्मनों की हस्ती ख़तम चाहिए,

शहादत है जिसकी क़ुर्बानी सरहद पर,

हर हिंदुस्तानी को तिरंगे का कफ़न चाहिए। 


महात्मा के जैसा अनमोल रतन चाहिए,

फिरंगी की भांति गद्दारों का पतन चाहिए,

खून के बदले आज़ादी का कथन चाहिए,

मुझे बोस के जैसा एक जनम चाहिए। 


नेहरू के जैसा हमवतन चाहिए,

सत्य की राह पर चलने वाला संगठन चाहिए,

भगत की क़ुर्बानी को नमन चाहिए,

ऐसे शहीदों के फूलों वाला चमन चाहिए। 


शास्त्री के जैसा कर्मठ पुरुष चाहिए,

हर बुराई को चीरने वाला धनुष चाहिए,

राजेंद्र प्रसाद जैसा नेता चाहिए,

फिर से इतिहास लिख दे ऐसा रचियता चाहिए। 


लक्ष्मी बाई के जैसी दिलेरी और हिम्मत चाहिए,

सोने की चिड़िया कहलाने वाला भारत चाहिए,

सरोजिनी नायडू की जैसी आवाज़ चाहिए,

देश के दुश्मनों के खिलाफ जंग का आगाज़ चाहिए। 


देश को समर्पित कर सकूँ ऐसा जीवन चाहिए,

राजघाट जैसे और स्मृतिवन चाहिए,

शहादत है  जिसकी क़ुर्बानी सरहद पर,

हर हिंदुस्तानी को तिरंगे का कफ़न चाहिए। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action