STORYMIRROR

Sunita Katyal

Drama

3  

Sunita Katyal

Drama

आजमा के देख लो

आजमा के देख लो

1 min
500

हम क्या कहे अब अपने बारे में

तुम खुद ही आजमा के देख लो

कुछ महीनों का साथ है हमारा और तुम्हारा

कुछ तो समझ ही गए होंगे हमको तुम दोस्तों।


आते तो बुजुर्गो की श्रेणी में हैं हम

दिल बच्चों का सा मस्त है हमारा

ऊपर से दिखते है कठोर सख्त दिल

पर दिल भीतर से बहुत ही नर्म है।


रुसवाइयां अब तक सहते रहे हैं 

दुनिया की चुप रह कर

पर अब तीखी बात का 

जवाब भी देते हैं करारा।


हाँ प्यार और इज्जत दोगे हमको गर

तो जां भी तुम पर निसार देंगे

तुम खुद ही आजमा के देख लो

तुम खुद ही आजमा के देख लो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama